मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में आशाओं ने किया प्रदर्शन
16-आशाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन 16-आशाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन 16-आशाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन 16-आशाओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन 16-आशाओं का कल

मिर्जापुर, संवाददातता। आशा कार्यकत्रियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कहा दो हजार में काम नहीं करेंगे। इतनी महंगाई में दो हजार में कैसे कोई परिवार का खर्च चलाएगा। स्वास्थ्य से जुड़ी हर सरकारी योजनाओं में काम करना पड़ता है। आशाओं को संचारी रोग की रोकथाम के लिए निकाली गई रैली में शामिल होने के लिए सीएमओ कार्यालय बुलाया गया था।
आरोप
आरोप लगाया कि मानदेय कम है इसके अलावा उनको सम्मान भी नहीं मिलता है। रात दस बजे फइलेरिया की जांच के लिए बुलाया जाता है। कहा कि ब्लाक यूपीएचसी पर कार्यरत मान्यता सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ती के रूप में पिछले 10 सालों से निरंतर अपनी सेवाएं देती आ रही हैं। जिसमें गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव बच्चों का स्वास्थ्य रिकार्ड और विभिन्न राष्ट्रिय स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे टीवी नियंत्रण, संचारी नियंत्रण, टीकाकरण, पोलियो और सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने जैसा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं।
मानदेय की समस्या
हमें मिलने वाला मासिक मानदेय व प्रोत्साहन राशि अत्यधिक कम है, जिससे हमारे परिवारों का भरण-पोषण करना अत्यंत कठिन हो गया है। कम-से-कम हमें इतना राशि मिले कि अपने परिवार का अच्छे से पालन-पोषण कर सकें। अतिरिक्त कार्यों के लिए दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाया जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाय। राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय, जिला अस्पताल में एक कक्ष हो और मानदेय कम से कम 21 हजार होना चाहिए। इस दौरान रेनू जायसवाल, अनु मौर्या, उषा रानी, सोनम जायसवाल, बिन्दू, ज्योति यादव, विजय लक्ष्मी, नेहा गुप्ता, संगीता देवी, रोजी परवीन, अभिलाषा श्रीवास्तव, वंदना, ममता, पूजा कन्नौजिया, सुजाता, रीता सोनकर, संगीता देवी, सुमन प्रजापति,प्रतिमा मालवीय, रिंकी, जगवन्ती मौर्या समेत अन्य आशाएं मौजूद रहीं।


