मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती में आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर 2 से 12 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा 2026 से पहले मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई वृद्धि नहीं हुई है।

मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार

बस्ती, निज संवाददाता। मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने दो से 12 अक्टूबर तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर कार्य बहिष्कार का एलान किया है। ऑल इंडिया आशा अधिकार मंच ने इस संबंध में सीएमओ को संबोधित ज्ञापन सीएचसी पर सौंपा। संगठन का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष 2026 शुरू होने से पहले आशा, संगिनी सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक भुगतान में कोई वृद्धि नहीं हुई है। सकारात्मक वार्ता न होने पर संगठन ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। पार्वती सिंह, विंदु वर्मा, पुष्पा वर्मा, प्रमिला उपाध्याय, आरती सैनी, अनीता यादव, अंजनी पाठक, मीना श्रीवास्तव, गीता देवी, सुमन यादव, बिंदा देवी, माया चौहान आदि मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार