बैदराबाद स्थित एक दुकान से चोरी, आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, जहानाबाद
अरवल में बैदराबाद स्थित दुकान से रुपये चोरी का मामला सामने आया है। दुकानदार दिनेश कुमार की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अरवल, निज संवाददाता। बैदराबाद स्थित एक दुकान से रुपये चोरी के मामले में दुकानदार दिनेश कुमार के आवेदन पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने चोरी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परासी थाना क्षेत्र के मखमीलपुर गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि दुकानदार के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


