सपा के राष्ट्रीय सचिव ने निर्वाचन आयोग के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

बाराबंकी में सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने मतदाता सूची में नाम काटे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस्तीफे की मांग की। वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मताधिकार को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर बोले और आगामी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह का विवरण साझा किया।

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने निर्वाचन आयोग के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने मतदाता सूची में नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मताधिकार को सुरक्षित रखना जरूरी है। वे शुक्रवार को सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में गरीब, कमजोर छात्र -छात्राएं, किसान, नौजवान, महिला और व्यापारी सभी पीड़ित हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य को सुधारने के बजाय स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके पूर्व सपाजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया और उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ने की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा के राष्ट्रीय सचिव ने निर्वाचन आयोग के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल