कौटिल्य कॉन्क्लेव :: भारत में बड़े खाद्य संकट की आशंका कम
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली, 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि वैश्विक टकरावों के बावजूद भारत में खाद संकट की आशंका कम है। घरेलू प्लांटों के फिर से शुरू होने और अन्य देशों से आपूर्ति के संभावित विकल्पों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि यूक्रेन से आपूर्ति प्रभावित हुई, तो भारतीय खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ सकती है।

नई दिल्ली, एजेंसी। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि लगातार चल रहे वैश्विक टकरावों के बावजूद में बड़े खाद्य या खाद संकट की आशंका कम है। पनगढ़िया ने कहा कि भारत में खाद आपूर्ति में सुधार का कुछ श्रेय घरेलू प्लांटों के फिर से शुरू होने को जाता है। इसके अलावा दूसरे देशों से भी आपूर्ति ली जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘हम ऊर्जा क्षेत्र में भी संकट के असर को सीमित करने में कामयाब रहे। मेरा मानना है कि भविष्य में ऐसे झटकों को झेलने की हमारी क्षमता बढ़ेगी, कम नहीं होगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर युद्ध के कारण यूक्रेन से आपूर्ति प्रभावित होती है तो हमारे खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ सकती है।
इससे हमारे निर्यातकों को लाभ हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘पूरे बाजार को देखते हुए, मुझे नहीं लगता कि हम किसी संकट की ओर बढ़ रहे हैं।’


