केजरीवाल ने आवासीय प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तरी गोवा में एक बड़े आवासीय प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग अधिनियम की धारा 39ए को हटाने की मांग की, जिसे गोवा की पहचान के लिए खतरा बताया। केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील की।

केजरीवाल ने आवासीय प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया

पणजी, एजेंसी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उत्तरी गोवा में प्रस्तावित एक बड़े आवासीय प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) अधिनियम की धारा 39ए को हटाने की मांग की। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि यह प्रावधान बड़े पैमाने पर जमीन के इस्तेमाल में बदलाव की सुविधा देता है और गोवा की पहचान के लिए खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पणजी के आजाद मैदान में आयोजित ‘सेव करापुर’ आंदोलन में हिस्सा लिया। केजरीवाल ने कहा कि पारंपरिक गांवों में बड़े आवासीय परिसरों को थोपने से स्थानीय जल संसाधन, जनसांख्यिकी और राज्य का पारिस्थितिक संतुलन स्थायी रूप से प्रभावित होगा।

उन्होंने सभी गोवावासियों और राजनीतिक दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि टीसीपी अधिनियम की धारा 39ए को तभी हटाया जा सकता है, जब भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।