ऑटो कंपनियों को चिट्ठी लिखेंगे केजरीवाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ई-20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑटो कंपनियों ने झूठा दावा किया है। उन्होंने ई-20 से गाड़ियों की माइलेज पर प्रभाव की चिंता जताई और दावा किया कि कंपनियों ने मान्यता दी है कि 10% से ज्यादा एथेनॉल का उपयोग नहीं करना चाहिए।

ऑटो कंपनियों को चिट्ठी लिखेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ई-20 पेट्रोल को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर ऑटो कंपनियों ने झूठा दावा किया कि ई-10 वाहन में ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि टोयोटा, मारुति सहित अन्य कंपनियों ने ओनर मैनुअल में माना है कि 10 फीसदी से ज्यादा एथेनॉल इस्तेमाल नहीं करना है, फिर भी अगर दिक्कत आए तो इसे भी इस्तेमाल नहीं करना है। उन्होंने कहा कि वे सभी ऑटो कंपनियों को चिट्ठी लिखेंगे और लिखित में मांगेंगे कि ई-20 से गाड़ी की माइलेज गिरने या पार्ट्स खराब होने की भरपाई करने का आश्वासन दें।

अगले सप्ताह वे इस प्रकरण को लेकर पीएम को भी चिट्ठी भेजेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।