गोवा में केजरीवाल की छह गारंटियों की घोषणा
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा विधानसभा चुनाव 2027 के लिए छह गारंटियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये और बसों में मुफ्त यात्रा मिलेगी। हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 24 घंटे बिजली और हर गांव में खेल मैदान देने का भी वादा किया। केजरीवाल ने टीसीपी एक्ट की धारा 39-ए खत्म करने की बात कही।

पणजी, एजेंसी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गोवा विधानसभा चुनाव 2027 के लिए छह गारंटियों की घोषणा की है। उन्होंने वादा किया कि राज्य में आप की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलेगी। पणजी में आयोजित सभा में केजरीवाल ने कहा कि राज्य में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने हर गांव में खेल मैदान बनाने का भी वादा किया।
केजरीवाल ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) एक्ट की धारा 39-ए को खत्म करने की घोषणा भी की। इस धारा के कथित दुरुपयोग को लेकर जमीन के इस्तेमाल में बदलाव पर विवाद रहा है।

