हापुड़ : महिलाओं को अश्लील इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बस स्टाप पर महिलाओं और युवतियों को अश्लील इशारे करने वाले आरोपी अरविंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला उपनिरीक्षक मनीषा पाल ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। यह घटना बस स्टाप के 50 मीटर की दूरी पर हुई, जहां पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

हापुड़ : महिलाओं को अश्लील इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बस स्टाप पर बस के इंतजार में खड़ी महिलाएं और युवतियों को देख अश्लील इशारे करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला उपनिरीक्षक मनीषापाल ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पुलिस टीम के साथ वह गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की थाना से 50 मीटर दूरी पर बने बस स्टाप पर बस का इंतजार कर रहीं महिलाएं और युवतियों को देख एक व्यक्ति गंदे गंदे इशारे एवं फब्तियां कस रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला नई मंडी मुरादपुर निवासी अरविंद है।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहापुड़ : महिलाओं को अश्लील इशारे करने वाला आरोपी गिरफ्तार