इस राज्य में 2 जून को काउंटिंग, मतगणना से पहले ही भाजपा के खाते में 10 सीट
Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे दो दिन पहले यानी रविवार 2 जून को आएंगे। नतीजों से पहले ही यहां भाजपा 10 सीट जीत चुकी है। यहां 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातों चरणों का मतदान हो चुका है। मतगणना 4 जून को होगी। पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव रिजल्ट से दो दिन पहले यानी रविवार 2 जून को जारी किए जाएंगे। नतीजों से पहले ही यहां भाजपा 10 सीट जीत चुकी है। यहां 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां मतगणना लोकसभा चुनाव के नतीजों से दो दिन पहले रविवार को जारी किए जाएंगे। हालांकि पूर्वोत्तर राज्य की दो लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 4 जून को ही होगी। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों के लिए मतपत्रों की गिनती पहले कर दी गई है। यहां वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है।
मतगणना से पहले ही 10 सीट जीत चुकी भाजपा
राज्य विधानसभा में 60 सीट हैं, लेकिन मतदान केवल 50 सीटों के लिए हुआ था। दरअसल, मुख्यमंत्री पेमा खांडू और डिप्टी सीम चोवा मीन सहित भाजपा के 10 उम्मीदवारों ने अपनी सीटें निर्विरोध जीत लीं हैं।
सुबह 6 बजे से काउंटिंग
अरुणाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सैन ने बताया, “25 जिला मुख्यालयों के 40 मतगणना केंद्रों पर रविवार सुबह 6 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। उसके बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे ईवीएम की गिनती की जाएगी। दोपहर तक गिनती खत्म होने की उम्मीद है।'' उन्होंने आगे कहा कि प्रक्रिया सुचारू रूप से चले यह सुनिश्चित करने के लिए मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, परिणामों की घोषणा के बाद किसी भी विजय जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को 82.95% मतदान हुआ था। भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, वहीं विपक्षी कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर चुनाव लड़ा। जिन सीटों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत हासिल की है उनमें जीरो-हापोली, तलिहा, ताली, सागली, रोइंग, मुक्तो, ईटानगर, हयुलियांग, चौखम और बोमडिला शामिल हैं।
2019 में कैसा था चुनावी परिणाम
2019 में भाजपा ने 41 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी। जनता दल यूनाइटेड ने 7, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने 5, कांग्रेस ने 4, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश ने 1 और बाकी 2 सीटें निर्दलीयों ने हासिल की थीं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


