Delhi News: चीनी घुसपैठ की चेतावनियों को नजरअंदाज नहीं कर सकते: गाओ
Delhi News: ईटानगर, एजेंसी। अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने शनिवार को कहा कि वास्तविक

Delhi News: ईटानगर, एजेंसी। अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने शनिवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कथित घुसपैठ को लेकर लोगों की चिंता को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। इसकी संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भारत शांति, बातचीत और दोस्ती का पक्षधर है, लेकिन अपनी क्षेत्रीय अखंडता की कीमत पर नहीं।उनकी यह टिप्पणी सुबनसिरी जिले के टक्सिंग सेक्टर में चीन की कथित गतिविधियों को लेकर हाल ही में हुए विवाद के बीच आई है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत चीन के साथ सीमावर्ती इलाकों से जुड़े मामलों को बेहद गंभीर मानता है।
साथ ही कहा कि एलएसी पर शांति और स्थिरता बनाए रखना सबसे जरूरी है। उधर, भारतीय सेना ने घुसपैठ की खबरों का साफ तौर पर खंडन किया है।


