ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअरुणाचल हमले के आरोपियों को बख्शेंगे नहीं : राजनाथ

अरुणाचल हमले के आरोपियों को बख्शेंगे नहीं : राजनाथ

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में उग्रवादियों द्वारा ‌विधायक तिरोंग अबो समेत 11 लोगों की हत्या पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह  ने कहा कि इस जघन्य अपराध...

अरुणाचल हमले के आरोपियों को बख्शेंगे नहीं : राजनाथ
एजेंसी,नई दिल्ली ईटानगरWed, 22 May 2019 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में उग्रवादियों द्वारा ‌विधायक तिरोंग अबो समेत 11 लोगों की हत्या पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह  ने कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। 

गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि यह घटना पूर्वोत्तर में शांति भंग करने का ‘क्रूर’ प्रयास है। उन्होंने कहा, अरुणाचल प्रदेश के विधायक तिरोंग अबो जी, उनके परिवार तथा अन्य की हत्या से हैरान और दुखी हूं। घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि हमलावरों को मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा, हमलावरों को मार गिराने के लिए कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। घटना की निंदा करते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड पी संगमा ने इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप की मांग की है।

सियासत भी शुरू :

अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में अराजकता तथा अव्यवस्था के लिए सत्तारूढ़ भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी ने एक बयान में कहा, अगर राज्य के निर्वाचित प्रतिनिधि केंद्र तथा राज्य की वर्तमान सरकार में सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता सुरक्षित महसूस कैसे कर सकती है? घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग करते हुए पार्टी ने कहा, मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनकी भाजपा सरकार राज्य में अराजकता तथा अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार है।

कौन थे तिरोंग अबो 

तिरोंग अबो अरुणाचल प्रदेश की खोंसा-पश्चिम सीट से एनपीपी के विधायक थे। नेशनल पीपल्स पार्टी भारत की एक राज्यस्तरीय राजनैतिक पार्टी है। इस पार्टी का प्रभाव मुख्य रूप से मेघालय राज्य में ही है। पार्टी का गठन पीए संगमा ने किया था। यह गठन जुलाई 2012 में तब हुआ था उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

अरुणाचल में विधायक सहित 11 लोगों को गोलियों से भूना, उग्रवादियों पर शक

22 विपक्षी दलों ने ईवीएम की चिंता पर चुनाव आयोग को दिए ये दो आइडिया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें