भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अरुण यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी,सोशल मीडिया सह-संयोजक बने

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित की गई नई राष्ट्रीय टीम एवं पदाधिकारियों की सूची में हरियाण

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अरुण यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी,सोशल मीडिया सह-संयोजक बने

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित की गई नई राष्ट्रीय टीम एवं पदाधिकारियों की सूची में हरियाणा के अरुण यादव को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरुण यादव को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में सोशल मीडिया सह-संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। शैक्षणिक रूप से एमबीए और एलएलबी की डिग्री धारक अरुण यादव के पास कॉर्पोरेट और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मर्सर कंसल्टिंग और एऑन हेविट जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में सेवाएं दी हैं।

आरएसएस से शुरू हुआ संगठनात्मक सफर

अरुण यादव ने वर्ष 2012 में गुरुग्राम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर अपने संगठनात्मक जीवन की शुरुआत की थी। संघ में प्रथम वर्ष शिक्षित होने के बाद उन्होंने गुरुग्राम में आईटी मिलन प्रमुख और नगर कार्यवाह जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।इसके बाद उन्होंने भाजपा के डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक रहे। वर्ष 2019 से 2022 तक आईटी व सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख का दायित्व संभाला। 2023 से लगातार भाजपा हरियाणा के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख के रूप में डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे थे। संगठनात्मक प्रबंधन, डिजिटल कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया रणनीति में उनके दीर्घकालिक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है。

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

अरुण यादव को किस पद पर नियुक्त किया गया है?
अरुण यादव को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में सोशल मीडिया सह-संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अरुण यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी,सोशल मीडिया सह-संयोजक बने