ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमोदी कैबिनेट: अभी रक्षा मंत्रालय नहीं संभालेंगी निर्मला सीतारमण!

मोदी कैबिनेट: अभी रक्षा मंत्रालय नहीं संभालेंगी निर्मला सीतारमण!

निर्मला सीतारमण केंद्रीय वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री अरुण जेटली के जापान दौरे के बाद रक्षा मंत्री का पदभार संभालेंगी। रक्षा मंत्री का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे जेटली रविवार को द्विपक्षीय वार्ता के...

मोदी कैबिनेट: अभी रक्षा मंत्रालय नहीं संभालेंगी निर्मला सीतारमण!
एजेंसी,नई दिल्लीMon, 04 Sep 2017 07:31 AM
ऐप पर पढ़ें

निर्मला सीतारमण केंद्रीय वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री अरुण जेटली के जापान दौरे के बाद रक्षा मंत्री का पदभार संभालेंगी। रक्षा मंत्री का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे जेटली रविवार को द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान के दौरे पर गए हैं। 

पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद जेटली को रक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। जेटली रविवार रात जापान रवाना हुए जहां वह अपने जापानी समकक्ष से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी इस माह भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।

जेटली ने से कहा कि वह जापान की यात्रा पर जा रहे हैं। सामान्यत: नए रक्षा मंत्री को जाना चाहिए था, लेकिन रविवार होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि जापानी प्रधानमंत्री के भारत दौरे से पहले दोनों देशों के बीच यह काफी महत्वपूर्ण सुरक्षा वार्ता है, इसलिए बदलाव उपयुक्त नहीं है। वह अगले दो दिनों तक वार्ता पूरी होने तक रक्षा मंत्री के तौर पर काम करेंगे और वहां से लौटने के बाद सीतारमण यह पदभार संभाल लेंगी।

BRICS:चीन में मोदी, भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

Video: रक्षा मंत्री बनने के बाद बोलीं निर्मला- 'आलोचनाओं से नहीं डरती'

कैबिनेट विस्तारः पीयूष को रेल, निर्मला को रक्षा, जानें किसे क्या मिला

कैबिनेट: रक्षामंत्री बनते ही गूगल सर्च पर छाईं निर्मला सीतारमण

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें