नवोदय में कला उत्सव का रंगारंग आगाज

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

मितौली। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित कला उत्सव 2026 के तहत संकुल स्तरीय संगीत एवं कला प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें लखनऊ संकुल के 25 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 425 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। संगीत व कला की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

नवोदय में कला उत्सव का रंगारंग आगाज

मितौली। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आयोजित कला उत्सव 2026 के अंतर्गत संकुल स्तरीय संगीत व कला प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ।

प्रतिभागियों की संख्या

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के लखनऊ संकुल (ए) के 25 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 425 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। संकुल स्तर पर चयनित प्रतिभागी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम संतदास पवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता का आयोजन

पहले दिन संगीत प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल गायन शास्त्रीय, एकल अवनद्ध वाद्य, एकल सुषिर वाद्य/तंत्र वाद्य व समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वहीं कला वर्ग में 2डी पेंटिंग, 3 डी मूर्तिकला व खिलौने व क्राफ्ट प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य आरके सिंह, सतीश प्रसाद, डॉ. अरविन्द पाण्डेय, प्रीति पाठक, वाईके प्रसाद, इमरान समर, अनिल सिंह, एनडी वर्मा, अजित सिंह, अजय सिंह, अनुपमा साहू, बृजेन्द्र कुमार, अनूप मिश्रा, सहित लखीमपुर से पधारे संगीत व कला के निर्णायक मंडल के सदस्य, 25 विद्यालयों के एस्कॉर्ट शिक्षक, विद्यालय का समस्त स्टाफ व बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को होगा。

प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्न

✦कला उत्सव 2026 कब शुरू हुआ?−
कला उत्सव 2026 का शुभारंभ बुधवार को हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनवोदय में कला उत्सव का रंगारंग आगाज