कला उत्सव में कविता, गायन व नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां
रांची में योगदा सत्संग कॉलेज में द स्पार्क सोसाइटी और झारखंड राइटर्स एसोसिएशन द्वारा कला उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, एकल गायन, और नृत्य प्रस्तुत किए। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और अनेक कलाकारों ने भी भाग लिया।

रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में सोमवार को द स्पार्क सोसाइटी और झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की ओर से कला उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। विभागों के बीच आयोजित रचनात्मक कला प्रतियोगिता में स्नातक, स्नातकोत्तर, सीवीएस और इंटर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। काव्य-मंच में विद्यार्थियों ने मौलिक कविता पाठ और सुर संगम में एकल गायन प्रस्तुत किया। प्रकाश बारिक, नमन गोप और आर्यन शर्मा ने गायन प्रस्तुत किया। अनीशा और पूजा ने हिप-हॉप युगल नृत्य पेश किया। विजेताओं को ट्रॉफी और मेधा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संचालन अतुल राज ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदन प्रजापति के साथ मेजर संजय, डॉ सुरिंदर कौर नीलम, दुर्गेश दुबे, मीत जरामतपुरी, अंकिता सिन्हा और कमल अग्नेय उपस्थित थे।
कॉलेज के सचिव, अतिरिक्त सचिव, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष और शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत शिखा कच्छप की स्वागत नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद कवि सम्मेलन हुआ। अतिथि कलाकारों अमन प्रियदर्शी, बाला शंकर, वेद शाक्य और शुभम सिंह ने भी प्रस्तुतियां दीं।

