Supaul News: सुपौल : सपनों के भारत के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दुस्तान, सुपौल
share

Supaul News: वीरपुर में 'सपनों के भारत अभियान' के तहत प्रखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 1 से 10 के छात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

सुपौल : सपनों के भारत के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सुपौल : सपनों के भारत के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। सपनों के भारत अभियान के तहत बुधवार को टीसीपी भवन, बसंतपुर में प्रखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई थी। इसमें वर्ग एक से पांच, वर्ग छह से आठ तथा वर्ग नौ से दस तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा, जबकि भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के समापन के बाद निर्णायक मंडल ने प्रत्येक वर्ग के विजेताओं का चयन किया। इसके बाद अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को बीडीओ बसंतपुर सुजीत कुमार मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : सपनों के भारत के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित