खेल : फुटबॉल लीग : आर्सेनल ने जीत से शुरू किया अभियान
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
फुटबॉल लीग : आर्सेनल ने जीत से शुरू किया अभियान मैड्रिड। मौजूदा चैंपियन

फुटबॉल लीग : आर्सेनल ने जीत से शुरू किया अभियान मैड्रिड। मौजूदा चैंपियन आर्सेनल ने प्रीमियर लीग फुटबॉल के पहले मैच में कोवेंट्री सिटी पर 3-0 की जीत के साथ ‘खिताब बचाओ अभियान’ की शुरुआत की। प्रीमियर लीग खिताब का 22 साल का इंतजार खत्म करने के बाद आर्सेनल ने दमदार शुरुआत से दिखा दिया कि वह फिर चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार है। उसकी तरफ से काई हैवर्त्ज़, बुकायो साका और मार्टिन ओडेगार्ड ने गोल किए। इनमें क्रिस्टोस जोलिस ने दो गोल करने में मदद की। फ्रांस में अमीन गौरी के दूसरे हाफ में दो से मार्सिले ने लीग वन के पहले ही मैच में स्ट्रासबर्ग को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
स्पेनिश लीग ला लिगा में रियाल बेटिस ने रियाल सोसिदाद को 1-0 से हराया।


