छह साल से फरार 50 हजार इनामी लुटेरा गिरफ्तार
आजमगढ़ की नगर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज के पास से 50,000 रुपये के इनामी लूटेरे राजू पथरकट को गिरफ्तार किया है। वह फरवरी 2020 से फरार था और फ्लिपकार्ट से 6,31,702 रुपये लूटे थे। उसके पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद हुए। राजू को नेपाल और अन्य स्थानों पर छिपकर रहने की सूचना मिली थी।

आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज के पास से रविवार को छह साल फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी लूटेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया। पकड़ा गया बदमाश फरवरी 2020 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में तमंचा दिखाकर छह लाख 31 हजार 702 रुपये की लूट की घटना में वांछित चल रहा था। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की लूट का आरोपी इनामी बदमाश रोडवेज के पास है। पुलिस ने घेरा बंदी कर इनामी बदमाश राजू पथरकट निवासी खाजो लोहहरिया थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर पांच फरवरी 2020 को नगर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर कैशियर से करीब छह लाख 31 हजार 702 रुपये, इंटरनेट राउटर लूट लिये थे। तभी से राजू पथरकट फरार चल रहा था। उसकी गिफ्तारी के लिए एसएपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। डीआइजी ने इनाम की धनराशि बढ़ा कर 50 हजार रुपये कर दिया था। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि वह लूट के बाद पुलिस से बचने के लिए नेपाल, चेन्नई, बैंगलोर आदि स्थानों पर छिपकर रहता था। उसके विरुद्ध आजमगढ़ के साथ ही गोरखुपर, संत कबीर नगर में कुल 12 मुकदमें दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

