पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में सजा काट चुका आरोपी फिर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

लावालौंग पुलिस ने राजू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह लमटा पंचायत के झरदाग गांव का निवासी है और अपने चाचा के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी है। राजू का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें 2005 में पत्नी और बेटी की हत्या का मामला शामिल है।

पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में सजा काट चुका आरोपी फिर गिरफ्तार

लावालौंग प्रतिनिधि। लावालौंग पुलिस ने नामजद अभियुक्त 45 वर्षीय राजू यादव उर्फ राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी लमटा पंचायत के झरदाग गांव का निवासी है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत अपने चाचा के साथ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि राजू यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2005 में वह सिमरिया थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और मासूम पुत्री की हत्या के मामले में अभियुक्त था।

उस मामले में न्यायालय ने उसे 12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। सजा पूरी करने के बाद वह जेल से बाहर आया था। पुलिस का कहना है कि वर्तमान मामले में अनुसंधान जारी है तथा विधि के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपत्नी-बेटी की हत्या के मामले में सजा काट चुका आरोपी फिर गिरफ्तार