स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर चढ़ा पुलिस के हत्थे

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर के अलावा दो अन्य नक्सली को भी किया गया है गिरफ्तार इसी सूचना पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जानकारी इकट्ठा की

स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर चढ़ा पुलिस के हत्थे

गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरिडीह पुलिस ने गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। संगठन की स्पेशल एरिया कमेटी (एसएसी) का सदस्य अजय महतो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ था। अजय को हरलाडीह इलाके से पकड़ा गया है। उसके साथ दो अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान अजय के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार कुख्यात अजय महतो के क्षेत्र में रहने की जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली थी। इसी सूचना पर तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई है। जिस करमू के घर में अजय छिपा था, वहां से उसे टीम ने दबोच लिया। जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार अजय महतो के साथ दो अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

तीन दशक से इलाके में अजय का दहशत

अजय महतो पीरटांड़ के नावाडीह का रहनेवाला हैं। उसके खिलाफ गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग समेत झारखंड के कई जिलों के थानों में हत्या, पुलिस और सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, आईईडी विस्फोट, रंगदारी वसूली और नक्सली संगठन के विस्तार से जुड़े 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह माओवादी संगठन के शीर्ष नेता और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है। पारसनाथ क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों के संचालन और लेवी नेटवर्क को मजबूत करने में उसकी अहम भूमिका बताई जाती है। 25 लाख के इस इनामी ने पिछले तीन दशक से इलाके में दहशत बना रखी है। पारसनाथ का इलाका हो या फिर सारंडा, छतीसगढ़, ओडिशा या फिर बिहार, हर जगह इसका नाम नक्सली घटना एवं पुलिस के साथ मुठभेड़ में आता रहा है। अजय को क्षेत्र में दहशत का पर्याय माना जाता रहा है। कई हत्याकांड में भी इसका नाम आता रहा है। इसके खिलाफ झारखंड के अलग-अलग थाना के साथ बिहार, ओडिशा तथा छतीसगढ़ में भी मामले दर्ज हैं। अजय महतो का नाम वर्ष 2012 में मधुबन स्थित भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के तत्कालीन महाप्रबंधक पीसी शर्मा की हत्या के चर्चित मामले में भी सामने आया था।

पुलिस ने साध रखी है चुप्पी

अजय महतो से पुलिस लंबी पूछताछ करेगी। ऐसे अभी इस मामले में गिरिडीह पुलिस कुछ भी बता नहीं रही हैं। एसपी डॉ बिमल कुमार का कहना है कि अभी नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है।

चित्र 17 जीआरडी अजय महतो।

सामान्य प्रश्न

अजय महतो किस संगठन का सदस्य है?
अजय महतो प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन का सदस्य है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsस्पेशल एरिया कमेटी मेंबर इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर चढ़ा पुलिस के हत्थे