प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
लोहरदगा में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है। पीड़िता ने परिवार को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

लोहरदगा, संवाददाता। प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को लोहरदगा जेल भेज दिया है। मामले में मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने फास्टट्रैक न्यायालय से सुनवाई की मांग करते हुए दोषी के लिए कड़ी सजा की मांग की है।
घटना का विवरण
जानकारी अनुसार लोहरदगा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ रांची में पढ़ाई के दौरान ब्लैकमेल और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग छात्रा रांची के एक प्रशिक्षण केंद्र में वायु परिचारिका बनने की तैयारी कर रही थी।
आरोपी से पहचान
इसी दौरान रामगढ़ जिले के चितरपुर निवासी सुधांशु पांडेय नामक युवक से उसकी पहचान और मित्रता हुई। युवक भी उसी केंद्र में तैयारी कर रहा था। छात्रा के अनुसार आरोपी ने पहले दोस्ती किया। फिर धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 2026 के अप्रैल महीने में एक दिन आरोपी ने रांची में किराए के मकान पर जन्मदिन मनाने के बहाने छात्रा को बुलाया। वहां शीतल पेय में नशीली वस्तु मिलाकर उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए छात्रा का नग्न तस्वीर और वीडियो बना लिया।
ब्लैकमेलिंग का विस्तार
पीड़िता ने बताया अर्जी में कहा कि सुबह होश आने पर जब छात्रा को घटना की जानकारी हुई, तो उसने विरोध जताया, तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने और लड़की और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिग को ब्लैकमेल कर एक माह तक लगातार नाबालिग का शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में पिड़िता ने अपने परिजनों को अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद भी युवक ने नाबलिग को ब्लैकमेल करना नही छोड़ा। पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपी युवक हथियार लेकर छात्रा के घर भी पहुंचा था। हमला करने की कोशिश की। घटना को लेकर मुस्लिम यूथ कल्याण समिति के अध्यक्ष अब्दुल मोहिमिन उर्फ बब्बन ने कहा कि यह नाबालिग छात्रा के साथ सोची-समझी साजिश है। उन्होंने जिला प्रशासन और न्यायालय से मांग की है कि मामले में दोषी पर कड़ी कार्रवाई हो।
निष्कर्ष और कार्रवाई
उन्होंने कहा है कि जब एक बेटी पढ़ने और आगे बढ़ने के उद्देश्य से घर से बाहर जाती है, तो उसके साथ इस तरह का मानसिक और शारीरिक शोषण होना अत्यंत निंदनीय है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज दिया है।


