विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, रुडकी
झबरेड़ा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत विवाहिता सिखा उर्फ जूली की मौत के मामले में उसके पति रिंकू को गिरफ्तार किया है। जूली की मौत के मामले में 14 मार्च 2025 को पति और परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

झबरेड़ा। ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने विवाहिता की मौत के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपी पति रिंकू पुत्र भंवर सिंह निवासी डेलना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2025 को सिखा उर्फ जूली की मौत के मामले में पति और परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।


