कुर्की, मुनादी के बाद फरार आरोपी 8 साल बाद हत्थे चढ़ा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में, मादक पदार्थों की तस्करी में वर्ष-2018 से फरार समीर को गिरफ्तार किया गया। जीआरपी ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर सुबह पांच बजे छापा मारा। समीर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक घर में रहता था और उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई।

कुर्की, मुनादी के बाद फरार आरोपी 8 साल बाद हत्थे चढ़ा

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी में वर्ष-2018 से फरार चल रहे बलरामपुर, कटिहार, बिहार निवासी समीर के घर की कुर्की और मुनादी भी हुई। इसके बाद भी वह अदालत में हाजिर न हुआ। एनडीपीएस सेशन कोर्ट ने फिर सख्ती अपनाते हुए जीआरपी को हाजिर करने का निर्देश दिया। जीआरपी ने सात दिन बलरामपुर इलाके में डेरा डाल उसका मोबाइल नंबर हासिल किया। इस फोन को सर्विलांस में लगवाया। इसके जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस हुई। सुबह पांच बजे उसके घर पर छापा मार गिरफ्तार कर कानपुर लाई। अदालत में पेश किया और उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक रहता था घर में

आरोपी की जानकारियाँ

कानपुर। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि आरोपी समीर अंकित पते पर रात में सोने के लिए आता था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह रात नौ बजे घर आता था और सुबह छह बजे तक रहता था। इसके बाद जंगल में झोपड़ी बनाकर रहकर अपना काम करता था। एनडीपीएस की विशेष अदालत से गैरहाजिर समीर जमानत कराने के बाद कभी तारीख पर नहीं आया। वह नेपाल से चरस लाकर कानपुर में सप्लाई करता था। पूछताछ में बताया कि अब वह कटिहार में रहकर अवैध रूप से शराब बेचता था।

कुर्की की स्थिति

कानपुर। अदालत के आदेश पर जब आरोपी समीर के घर की कुर्की की गई तो उसके यहां से पुराने बर्तन, टूटी चारपाई कुछ मामूली कपड़े मिले थे। इस कारण उस पर कुर्की का कोई असर नहीं पड़ा था। वह परिवार से अलग रहता था।

सामान्य प्रश्न

✦समीर किस वर्ष से फरार था?−
समीर वर्ष-2018 से फरार था।
Ram Mahesh Mishra

लेखक के बारे में

Ram Mahesh Mishra

शॉर्ट बायो: राममहेश मिश्र पिछले 31 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड में रेलवे, रोडवेज,कैंट, भाजपा, एय़रपोर्ट बीट की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
राम महेश मिश्र पत्रकारिता जगत में कानपुर में पहचान है। पत्रकारिता में 31 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में एचएमवीएल में काम कर रहे हैं। रेलवे, भाजपा, रोडवेज, एय़रपोर् विभाग में अच्छी पकड़ है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
राममहेश मिश्र ने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष - 1995 हिन्दैदी दैनिक आज से की थी। इसके बाद हिन्दी दैनिक अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की। उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। वर्ष - 2014 में हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान के साथ काम शुरू किया। अभी भी हिन्दुस्तान अखबार में कार्यरत है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
एमए हिन्दी और मास कम्युनिकेशन कोर्स के साथ रेलवे की पत्रकारिता में विशेष रूप से काम किया। अभी भी रेलवे और एय़रपोर्ट की स्थानीय स्तर पर होने वाली खबरें और एक्सक्लूसिव खबरें भी निरंतर देने का प्रयास जारी है।

विजन
मानवीय संवेदना की खबरो को अपने विभाग में देखना। राष्ट्रीय घटनाओं की अपने विभाग से कनेक्टिविटी करके उससे संबंधित खबरें फाइल करना मुख्य ध्येय रहता है। इसमें काफी हद तक सफल भी होते हैं। इसके साथ ही अन्य हित की समस्याओं को प्राथमिकता से प्रकाशित करके उन पर असर और निरंतर तब तक फॉलो करते हैं, जब तक असर नहीं होता है।

विशेषज्ञता
रेलवे की दुर्घटनाओं पुर मौके पर जाने की जिज्ञासा निरंतर रहती है।
घटना की वजह जानने के साथ मानवीय संवेदनाओं पर पैनी नदर रखना
विभाग में सेलिब्रिटी के आने पर उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करना
रेलवे में होने वाले रिसर्च की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करना

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकुर्की, मुनादी के बाद फरार आरोपी 8 साल बाद हत्थे चढ़ा