छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ में अधेड़ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रांची
share

कांके थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय शमीम अंसारी को एक छह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची ने केक लेने के दौरान शमीम की दुकान पर घटना की जानकारी दी। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ में अधेड़ गिरफ्तार

कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने 50 वर्षीय शमीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। बच्ची के पिता ने कांके थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची गांव के चौक स्थित शमीम अंसारी की पान दुकान पर केक लेने गई थी। आरोप है कि दुकान पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। घर लौटने पर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। कांके पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ में अधेड़ गिरफ्तार