किशोरी संग दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रेन से उतरते समय युवक का पैर कटा, गंभीर ट्रेन से उतरते समय युवक का पैर कटा, गंभीर

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दो वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई में मां के इलाज के दौरान अस्पताल में किशोरी के पेट में दर्द हुआ जिसके बाद जांच में मामले का खुलासा हुआ था। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर डुमरियागंज थाने पर ट्रांसफर कर दिया था।डुमरियागंज के थानेदार श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला स्वास्थ्य खराब होने के चलते मुंबई इलाज कराने गई थी जहां उसकी बेटी भी साथ गई हुई थी। अचानक किशोरी के पेट में दर्द हुआ।
इलाजरत मां उसे चिकित्सक के पास ले गई जहां उसके बच्चेदानी में कुछ दिक्कत बताई गई। उस दिक्कत का कारण शारीरिक संबंध के जरिए ही उत्पन्न होना बताया गया। यह सुनते ही किशोरी की मां के होश उड़ गए। बेटी से पूछने पर उसने दो वर्ष पूर्व पड़ोस के ही एक व्यक्ति की करतूत को बयां किया। बेटी ने मां को दुष्कर्म की व्यथा सुनाई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई। अस्पताल प्रशासन ने मुंबई पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या जीरो के तहत केस दर्ज कर डुमरियागंज थाने पर ट्रांसफर कर दिया। थानेदार ने बताया कि मामले के आरोपी औसानकुइया गांव निवासी हिदायतुल्लाह उर्फ हिदायतुल्ला पुत्र स्वर्गीय सन्नुल उर्फ एहसानुल्लाह को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक सत्यदेव प्रसाद, विपिन सिंह, मनोज कनौजिया, सुजीत सरोज शामिल रहे।


