50 लाख की रंगदारी मांगने में एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में गोलीबारी और धमकी भरा पर्चा चिपकाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी अमन रंजन को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अन्य तीन अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखी है।

मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल पर फायरिंग व धमकी भरा पर्चा चिपकाकर 50 लाख रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी तुर्की थाना क्षेत्र का अमन रंजन है। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मास्टरमाइंड समेत तीन अन्य अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है।


