ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशशर्मनाक: लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से रेप के आरोप में कर्नल गिरफ्तार, 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर

शर्मनाक: लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से रेप के आरोप में कर्नल गिरफ्तार, 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर

हिमाचल पदेश पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल की 21 साल की बेटी से बलात्कार के आरोप में एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि थल सेना के 56 वर्षीय कर्नल ने लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी को अपने घर बुलाकर रेप...

शर्मनाक: लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से रेप के आरोप में कर्नल गिरफ्तार, 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 23 Nov 2017 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल पदेश पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल की 21 साल की बेटी से बलात्कार के आरोप में एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि थल सेना के 56 वर्षीय कर्नल ने लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी को अपने घर बुलाकर रेप कर दिया। पीड़िता का पिता शिमला स्थिति सेना की ट्रेनिंग कमांड में तैनात है। 

आरोपी कर्नल को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने कर्नल को 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

21 साल की पीड़िता ने सोमवार को आरोपी कर्नल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया मामले की प्राथमिक जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सौम्या सम्बासिवन ने कर्नल के खिलाफ शिकायत दर्ज होने और उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की पहचान बताने से इनकार किया है।

पुलिस ने पीड़िता का बयान रिकॉर्ड किया है और उसका मेडिकल भी कराया है। आरोपी कर्नल का गुरुवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जा सकता है।

मामले में खबर है कि आरोपी कर्नल पीड़िता से फोन पर बातें किया करता था। उसने सोमवार को अपने घर पर इनवाइट किया और फिर मौका पाकर उसका बलात्कार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें