गौड़ाबौराम:बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर छीन ली सोने की चेन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दरभंगागौड़ाबौराम में परसरमा-गनौनी रोड पर शुक्रवार रात को बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर राहगीर मणिभूषण प्रसाद सिंह से लूटपाट की। बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और अंगुलियों से सोने की अंगूठी छीनी और काले रंग की बाईक पर भाग गए। मामले की एफआईआर दर्ज की गई है।

ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित परसरमा-गनौनी रोड में गत शुक्रवार की रात बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर एक राहगीर को लूट लिया और बाईक से पूरब दिशा की ओर भाग निकले। घटना को लेकर परसरमा निवासी राहगीर मणिभूषण प्रसाद सिंह ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें पीड़ित ने बताया है कि रात करीब नौ बजे जब वे अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और अंगुलियों से सोने की अंगूठी उतरवा ली। फिर काले रंग की बाईक पर सवार होकर पूरब दिशा की ओर भाग निकले।इधर,
इस संबंध में थानाध्यक्ष बिनीता कुमारी ने बताया कि मणिभूषण सिंह के आवेदन के आधार पर थाने में कांड अंकित कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


