अंतर्जनपदीय बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में नसीरपुर गांव के पास मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार, लूट के जेवर और नकदी बरामद की। बदमाश ने महिलाओं से जेवर लूटने का अपराध किया था। पुलिस ने सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है जो इन चोरी के जेवरों में शामिल था।

अंतर्जनपदीय बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
अंतर्जनपदीय बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव की पुल के पास मंगलवार की सुबह हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस, बाइक, लूट के जेवर और नकदी बरामद हुए। वह नौकरी का झांसा देकर महिला से जेवर लिए थे। राहचलती महिलाओ से टप्पेबाजी करता था। पुलिस चोरी की जेवर खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह मंगलवार की सुबह में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली की एक शातिर बदमश से पल्हना—लहुवां मार्ग की ओर आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अलर्ट हो गई।

नसीरपुर की तरफ एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया। वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करना शुरू की, नसीरपुर पुलिया के पास मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गयी। बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने शमीम उर्फ सूरज उर्फ मुमताज उर्फ बब्लू यादव उर्फ समीर अंसारी निवासी डीएलडब्ल्यू जलालीपट्टी थाना मंडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, हालपता निधौरा थाना बलुआ जनपद चंदौली घायल हो गया। पुलिस ने उसे लालगंज अपताल में भर्ती कराया गया। उसके पास छीने गये जेवर बरामद हुए। इसके इसके साथ ही पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने के आरोप मे सराफा कारो बारी सुनार दिनेश वर्मा निवासी वार्ड नंबर 12 सैदपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी छीने गए जेवर बरामद हुए

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअंतर्जनपदीय बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल