तस्करी के लिए पिकअप पर लदी 70 बोरी यूरिया बरामद

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन

तस्करी के लिए पिकअप पर लदी 70 बोरी यूरिया बरामद

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को बड़ी सफलता मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने सीमा क्षेत्र से 70 बोरी यूरिया खाद व पिकअप बरामद कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।जोगियाबारी समन्वय प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट समरजीत सिंह को सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 531/22 के निकट स्थित बिजली पावर हाउस के पास पिकअप पर लदी भारी मात्रा में यूरिया खाद छिपाकर ले जाई जा थी। उसे अवैध रूप से नेपाल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

सूचना मिलते ही समन्वय प्रभारी ने सीमा चौकी बैरिया बाजार के कमांडर को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उपनिरीक्षक जितेन सिंह के नेतृत्व में छह अन्य जवानों का विशेष नाका दल गठित कर मौके पर भेजा गया। जवानों ने संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली, जिसमें पिकअप वाहन में छिपाकर रखी गई 70 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। पकड़े गए आरोपित की पहचान मंटू उपाध्याय निवासी मोहनपुर उरुवा गोरखपुर के रूप में हुई। बरामद यूरिया खाद, पिकअप व आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतस्करी के लिए पिकअप पर लदी 70 बोरी यूरिया बरामद