बीएड कॉलेजों में शिक्षक और शिक्षेकेत्तर कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सात सदस्यीय समिति ने विज्ञापन के प्रारुप

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया विश्वविद्यालय के तहत स्ववित्तपोषित बीएड पाठ्यक्रम के लिए डीएस कॉलेज कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज में रिक्त पदों की नियुक्ति हेतु एक समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विज्ञापन के प्रारुप पर चर्चा की गई और एनसीटीई के मानदंडों के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्णय लिए गए।

बीएड कॉलेजों में शिक्षक और शिक्षेकेत्तर कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सात सदस्यीय समिति ने विज्ञापन के प्रारुप

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ स्ववित्त पोषित कार्यक्रम के तहत बीएड पाठ्यक्रम संचालित करने वाले डीएस कॉलेज कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में शिक्षक और शिक्षेकेत्तर कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा गठित सात सदस्यीयय समिति की बैठक बुधवार को विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विज्ञापन के प्रारुप तैयार करने को लेकर चर्चा की गई और विज्ञापन के प्रारूप को लेकर निर्णय लिए गए। कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निर्देश पर आयोजित सात सदस्यीय समिति की बैठक में एनसीटीई के मानदंडों के अनुरूप बीएड कॉलेजों में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति की कवायद शुरू करने को लेकर रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन का स्वरूप तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया।

वहीं डीएस कॉलेज कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज के प्राचार्य ने शिक्षक और शिक्षेकेत्तर कर्मियों के रिक्त पदों का डाटा सौंप दिया है, जिसकी आलोक में विज्ञापन का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।जल्द होगी डीएस कॉलेज कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज के बीएड विभाग में शिक्षक और कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्णिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर अखिलेश कुमार ने डीएस कॉलेज कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज के प्राचार्य को पत्र जारी कर स्ववित्तपोषित बीएड पाठ्यक्रम में संकाय पदों और रिक्तियों के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी मांगी है, जिसे प्राचार्य के द्वारा सौंप दिया गया है। कुलसचिव के द्वारा प्राचार्य से सवाल पूछा गया है कि क्या मौजूदा रिक्तियां एनसीटीई के मानदंडों के अनुपालन को प्रभावित कर रही हैं।यदि कोई रिक्ति है, तो उसके कारण स्पष्ट करें।क्या संकाय सदस्यों की नियुक्ति‌ व अनुबंध के लिए कोई प्रस्ताव विश्वविद्यालय को भेजा गया है। यदि हां, तो कृपया उसका विवरण दें।सभी रिक्त पदों को बिहार सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार श्रेणीवार दर्शाया जाना चाहिए।प्रधानाचार्य द्वारा विधिवत प्रमाणित जानकारी सक्षम प्राधिकारी द्वारा विचार के उपरांत आवश्यक कार्रवाई के लिए 29 जुलाई को या उससे पहले विश्वविद्यालय में आवश्यक रूप से जमा करें। पत्र के आलोक में 29 जुलाई को पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति की बैठक में प्राचार्य के द्वारा रिक्तियों का डाटा विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। विदित हो कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के द्वारा डीएस कॉलेज कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज के बीएड विभाग स्ववित्तीय में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के रिक्त पदों के विज्ञापन की जांच के लिए एक समिति का पुनर्गठन की है। वाणिज्य विभाग पूर्णिया कॉलेज . प्रो. इश्तियाक अहमद, प्राचार्य, अररिया कॉलेज, अररिया प्रो. आरडी पासवान, कॉलेजों के निरीक्षक विज्ञान डॉ. गोपाल कुमार, प्राचार्य, डीएस कॉलेज, कटिहार, प्राचार्य, फारबिसगंज कॉलेज,सहायक कुलसचिव स्थापना और सहायक कुलसचिव शैक्षणिक समिति में शामिल है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह तौर-तरीकों को देखे और संबंधित कॉलेजों के संबंधित बीएड विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई मांग के आधार पर रिक्त पदों के लिए एक विज्ञापन का प्रारूप तैयार करें। यह प्रारूप पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्ववित्तीय पाठ्यक्रमों पर लागू होने वाले नियमों, विनियमों और दिशानिर्देशों के अनुरूप होना चाहिए। पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सात सदस्यीय समिति की बैठक विश्वविद्यालय में निर्धारित समय पर शुरू हुई। बैठक में डीएस कॉलेज कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में शिक्षक और कर्मचारियों के रिक्त पदों का विज्ञापन निकालने के लिए विज्ञापन के स्वरूप तैयार करने को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीएड कॉलेजों में शिक्षक और शिक्षेकेत्तर कर्मियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सात सदस्यीय समिति ने विज्ञापन के प्रारुप