अमित मान मुरादाबाद मंडल महासचिव मनोनीत
हिन्दुस्तान, बिजनौर
बिजनौर, संवाददाता। भाकियू के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ने अमित मान पुत्र स्व. होशियार सिंह गांव कुतुबपुर नंगली को मुरादाबाद मंडल का महासचिव नि

भाकियू के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ने अमित मान पुत्र स्व. होशियार सिंह गांव कुतुबपुर नंगली को मुरादाबाद मंडल का महासचिव नियुक्त किया। अमित मान भारतीय किसान यूनियन में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रहे स्व.होशियार सिंह के पुत्र है। अमित मान काफी दिनों से संगठन में काम कर रहे हैं उनकी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अमित मान को मुरादाबाद मंडल महासचिव का पद मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। अमित मान का कहना है कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं पूरी ईमानदारी को निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करुंगा।


