बिना पिन और ओटीपी के आईफोन से करें भुगतान
भारत में ऐप्पल ने अपनी डिजिटल पेमेंट सेवा 'ऐप्पल पे' की शुरुआत एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी में की है। यह सेवा 12 साल बाद भारत में आई है और केवल वीजा और मास्टरकार्ड धारकों के लिए उपलब्ध होगी। यह टैप-टू-पे सेवा एनएफसी तकनीक पर काम करती है, जिसमें पिन या ओटीपी की आवश्यकता नहीं है।

12 साल बाद भारत में शुरू हुई पेमेंट सेवा कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी कीवॉशिंगटन, एजेंसी। ऐप्पल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सेवा ‘ऐप्पल पे’ लॉन्च कर दी है।अमेरिका में 2014 में शुरू हुई यह सेवा भारत में करीब 12 साल बाद आई है। इसके लिए टेक दिग्गज ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। फिलहाल, एक्सिस बैंक द्वारा जारी किए गए केवल वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्डधारक ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह टैप-टू-पे सेवा एनएफसी तकनीक पर काम करती है। इसके जरिये यूजर बिना फिजिकल कार्ड साथ रखे सीधे आईफोन, आईपैड या एप्पल वॉच को पीओएस मशीन पर टैप करके भुगतान कर सकते हैं।
भुगतान के समय यूज़र्स को किसी पिन या ओटीपी की आवश्यकता नहीं होगी। सुरक्षा के मामले में ऐप्पल ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों के कार्ड नंबर या वित्तीय जानकारी को डिवाइस या एप्पल सर्वर पर स्टोर नहीं किया जाता।


