नीट में सफल होकर अनुष्का ने अपने दिवंगत डॉक्टर माता-पिता को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

नीट यूजी की परीक्षा में कई परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित कर परिवार व जिले का बढ़ाया मान

नीट में सफल होकर अनुष्का ने अपने दिवंगत डॉक्टर माता-पिता को दी श्रद्धांजलि

बीहट, निज संवाददाता। बेगूसराय की अनुष्का ने नीट में सफल होकर अपने दिवंगत माता-पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। अनुष्का जिले के डॉक्टर दंपत्ति स्मृतिशेष डॉ. अमृता व डॉ बालमुकुंद झा की पुत्री है। 2022 में बेगूसराय के संत पॉल से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से ही अनुष्का मेडिकल में दाखिले के लिए तैयारी करने लगी। दिल्ली से वर्ष 2024 में 12वीं उत्तीर्ण की और उसी वर्ष नीट में भी सफलता अर्जित की। लेकिन पेपर लीक होने के कारण प्रवेश परीक्षा का परिणाम रद्द हो गया।

अनुष्का की संघर्ष की कहानी

इस बीच अनुष्का की माता डॉ अमृता की वर्ष 2023 में असामयिक मौत हो गई। मां की मौत के बाद अनुष्का टूट गई। लेकिन पिता, नाना व नानी ने अनुष्का के हौसले को यह कहकर बढ़ाया कि अमृता के अरमान को उसे हर हाल में पूरा करना है। अनुष्का ने पूरे लगन से फिर से तैयारी शुरू की। वर्ष 2025 उसके पिता डॉ बालमुकुंद भी चल बसे। अनुष्का वर्ष 2025 में भी सफलता अर्जित की। लेकिन अच्छा रैंक नहीं मिलने के कारण वह दाखिला नहीं ले सकी। अनुष्का को इस वर्ष ऑल इंडिया में 2396वां तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 215 रैंक हासिल हुआ है। अनुष्का के रिश्ते के नाना बीहट के संजय कुमार ललन ने बताया कि अनुष्का ने अच्छे रैंक के साथ नीट में सफल होकर न केवल अपने दिवंगत माता पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है, बल्कि यह नजीर पेश किया है कि कठिन परिस्थिति के बावजूद बुलंद हौसले के सहारे कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अनुष्का मूल रूप से समस्तीपुर जिले के शासन गांव की रहने वाली है। लेकिन बचपन से ही वह बेगूसराय में रहकर पढ़ाई की। वामपंथी चिंतक व परिवारिक अभिभावक डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा ने कहा कि अनुष्का की सफलता समाज और परिवारों के लिए संदेश है। उसकी सफलता पर चिकित्सक डॉ. संजय कुमार, डॉ. निशांत रंजन, डॉ. रंजन चौधरी आदि ने खुशी जताई।

नीट परीक्षा में अन्य छात्रों की सफलता

निपनियां में छात्र छात्राओं ने नीट में लहराया परचम गढ़हरा(बरौनी), एक संवाददाता। बरौनी नगर परिषद अंतर्गत निपनियां वार्ड 24 निवासी किसान अजीत कुमार सिंह व आशा देवी के पुत्र सत्यजीत कात्यायन ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1136 और ईडब्ल्यू जेनरल कैटेगरी रैंक 84 लाकर परचम लहराया है। सत्यजीत ने बताया कि कठिन परिस्थिति में पढ़ाई करना नए छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। परिस्थिति से घबराना नहीं चाहिए। वहीं निपनियां के ही सीआरपीएफ से रिटायर्ड राजेश कुमार व पुष्पा देवी की पुत्री जानशी कुमारी ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2214 पाकर अपने परिवार और समाज का नाम रौशन किया। जानशी ने बताया कि उनके लिए माता पिता प्रेरणादायी हैं। दादी रिटायर्ड शिक्षिका रामकुमारी देवी, वार्ड पार्षद सह जनसुराज के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य गौतम कुमार आदि ने बधाई दी है। नीट परीक्षा में 627 अंक लाकर परिवार का नाम किया रौशन खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। सागी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जियाउर्हमान सैफी की पुत्री जहबी रहमान ने नीट परीक्षा 2026 में 720 अंकों में 627 अंक लाकर सफलता का परचम लहराया है। छात्रा का नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3846 है। वहीं सामान्य में ईडब्ल्यूएस रैंक 365 है। छात्रा की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। एक साधारण परिवार की बेटी द्वारा पटना में रहकर तैयारी करते हुए अपनी प्रतिभा के बूते इस सफलता को अर्जित किया जाना एक बड़ी बात है। छात्रा की सफलता पर सागी पंचायत के मुखिया मोहम्मद इरशाद आलम, बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, राजद के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार, डॉक्टर अबदुस्समद सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है। छौड़ाही के आनंद नीट परीक्षा में 1392वां रैंक लाकर प्रखंड का नाम किया रौशन छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की ऐजनी पंचायत अंतर्गत बेंगा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह के पुत्र आनंद कुमार ने नीट की परीक्षा में 1392वां रैंक लाकर अपने माता-पिता, गांव व पंचायत का नाम रौशन किया। माता सरिता कुमारी व पिता सुनील सिंह ने पुत्र को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बताया कि आनंद की उपलब्धि हमारे समाज की उपलब्धि है। छात्र आनंद ने बताया कि मेरी प्राथमिक शिक्षा गांव से शुरू हुई। आठवीं कक्षा बेगूसराय व दसवीं व प्लस टू निजी विद्यालय रिवर वैली बेगूसराय से 2025 में की। फिर नीट की तैयारी में लग गया। पहली बार में सफलता मिली है। इसका श्रेय माता-पिता समाज और गुरु को है। पंचायत मुखिया पंकज दास सरपंच अजमत अली समाजसेवी विद्यानंद राय राम पदारथ राय अजीत कुमार समेत अन्य समाजसेवियो ने खुशी जाहिर करते आनंद को प्रगति की राह पर चलने की शुभकामना दी।

सामान्य प्रश्न

अनुष्का ने क्यों नीट परीक्षा की तैयारी की?
अनुष्का ने मेडिकल में दाखिले के लिए तैयारी करनी शुरू की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।