युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया भड़काऊ स्टेटस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीसमुदाय विशेष के युवक ने अपने व्हाट्सएप पर भड़काऊ स्टेटस लगाया है। इसको लेकर विभिन्न संगठनों के नेताओं ने एक्स पर ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।

भोजीपुरा। भोजीपुरा के गांव घंघोरा घंघोरी निवासी हैदर रजा खां ने अपने मोबाइल के व्हाट्सएप पर देश विरोधी भड़काऊ स्टेटस लगाया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में विभिन्न संगठनों से जुड़े आशीष कठेरिया, हिमांशु पटेल आदि ने एक्स पर पर पोस्ट करके आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा केबी सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया भड़काऊ स्टेटस


