खुर्जा मंडी सचिव एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

खुर्जा मंडी सचिव एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा

खुर्जा मंडी सचिव एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने खुर्जा की कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव नाहर सिंह को आढ़ती से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। मंडी में पीड़ित आढ़ती को नोटिस देकर परेशान करते हुए रिश्वत मांगी गई थी। आढ़ती ने इसकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम से की थी। खुर्जा के कालंदी कुंज निवासी अतुल गुप्ता की नई मंडी में आढ़त है। साथ ही उनकी फ्लोर मिल भी है। आढ़ती का आरोप है कि कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव द्वारा बार-बार नोटिस देकर उनकी फर्म का लाइसेंस निरस्त करने की बात कही जा रही थी। लाइसेंस को निरस्त करने के लिए दिए गए नोटिस को खत्म करने और मामले को निपटाने के एवज में मंडी सचिव ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर आढ़ती अतुल गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसके बाद मेरठ की एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया।

कार्रवाई

शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत मेरठ की एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने टीम के साथ आढ़ती से रिश्वत की रकम एक लाख रुपये लेते समय मंडी सचिव नाहर सिंह निवासी गांव नगला अमरोही थाना बलरई जनपद इटावा, हाल पता सेक्टर 16 वसुन्धरा गाजियाबाद को कृषि उत्पादन मंडी समिति के कार्यालय से रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी सचिव से पूछताछ की। इस कार्रवाई के बाद मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं, व्यापारियों के बीच भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

पिछले मामले

शिकारपुर मंडी में 18 जून को रिश्वत लेते पकड़ा था कंप्यूटर ऑपरेटर

इससे पूर्व 18 जून को शिकारपुर की कृषि उत्पादन मंडी समिति का कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा था। इस प्रकरण में आरोपी मंडी सचिव फरार हो गया था। कोतवाली में आरोपी मंडी सचिव अर्जुन सिंह सिरोही और कंप्यूटर आपरेटर जितेन्द्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच

कोट-

एंटी करप्शन की टीम मंडी सचिव को थाने लेकर आई। टीम द्वारा जांच की जा रही है। मामले में एंटी करप्शन टीम द्वारा तहरीर दिए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

-शोभित कुमार अत्री, सीओ खुर्जा

--------------------

सामान्य प्रश्न

एंटी करप्शन टीम ने किसे रंगेहाथ पकड़ा?
एंटी करप्शन टीम ने खुर्जा की कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव नाहर सिंह को आढ़ती से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsखुर्जा मंडी सचिव एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा