रेलवे में टिकट कालाबाजारी के खिलाफ अभियान
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में आरपीएफ ने सुरक्षित टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चलाया। घाटशिला और विभिन्न स्टेशनों पर जांच के दौरान दो व्यक्ति पकड़े गए, जिनके पास रिजर्वेशन फ़ॉर्म और नकद रुपये मिले। दोनों ने कालाबाजारी की पुष्टि की। टाटानगर आरपीएफ ने ग्राहक बनकर भी कई बार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर आरक्षित टिकट के कलाबाजारियों की धर पकड़ का अभियान शुरू है। इससे आरपीएफ क्राईम ब्रांच के जवानों ने सोमवार को घाटशिला एवं स्टेशनों पर जांच अभियान चलाकर दो लोगों को पकड़ा। इनके पास रिजर्वेशन फार्म और नगद रुपए भी बरामद हुई पूछताछ में दोनों ने कालाबाजारी का दोष स्वीकार किया। टाटानगर आरपीएफ के जवान भी ग्राहक बनकर कलाबाजारियों को कई बार पकड़ चुके हैं।


