एंथ्रोपिक के 'क्लॉड' का रुपये आधारित मूल्य तय
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीएंथ्रोपिक ने भारत में अपने एआई सहायक 'क्लॉड' की कीमतें रुपये में निर्धारित की हैं, जिससे उपयोगकर्ताओं के लिए भुगतान सहज होगा। 'क्लॉड प्रो' योजना 2,000 रुपये प्रति माह और 'मैक्स' योजना 11,999 रुपये प्रति माह रखी गई है। यह मूल्य कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है।

नई दिल्ली। वैश्विक एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में अपने एआई सहायक 'क्लॉड' के लिए रुपये में कीमतें तय करने की घोषणा की है, जिससे देश के उपयोगकर्ताओं के लिए भुगतान प्रक्रिया आसान हो जाएगी। एंथ्रोपिक के अधिक उपयोग, क्लॉड कोड और कोवर्क तक पहुंच वाले प्लान 'क्लॉड प्रो' की कीमत 2,000 रुपये प्रति माह रखी गई है, जबकि उच्च उपयोग सीमा और व्यस्त समय में प्राथमिकता पहुंच वाला 'मैक्स' प्लान 11,999 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध है। भारतीय मुद्रा में तय यह मूल्य कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर दिख रहा है और फिलहाल कार्ड भुगतान का विकल्प भी दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


