वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक का 16 अगस्त को होगा आयोजन
मऊ, संवाददाता। जायसवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में 16 अगस्त को आयोजित होने

मऊ, संवाददाता। जायसवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में 16 अगस्त को आयोजित होने वाले वार्षिक श्रावणी पूजन को लेकर रणनीति बनाई गई। जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काशी के प्रकांड वैदिक विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में 12 अन्य वैदिक आचार्य आएंगें। इनके द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप में 12 पार्थिव शिवलिंग बनाकर एकादश रुद्री पाठ सहित भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। महामंत्री श्रीराम जायसवाल और संस्थापक अध्यक्ष कैलाशचन्द जायसवाल ने बताया कि जायसवाल समाज की तरफ से इस अनुष्ठान में सभी सनातन धर्मावलंबी भक्त, श्रद्धालु सपरिवार यजमान के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बैठक में राधेश्याम जायसवाल, मुन्ना जी जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, महामंत्री पीयूष जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, कन्हैया लाल, संतोष, संजय, रितेश जायसवाल, अमित, शिवम, अनिल जायसवाल, शशिदेव जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

