पंडित दीनदयाल कालेज में स्काउट-गाइड्स शिविर का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

भारत स्काउट और गाइड द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में वार्षिक स्काउट-गाइड शिविर का उद्घाटन किया गया। पहले दिन ध्वज शिष्टाचार एवं स्काउटिंग के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना, और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

पंडित दीनदयाल कालेज में स्काउट-गाइड्स शिविर का शुभारंभ

पीलीभीत, संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खामरिया पुल में वार्षिक स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ हो गया। पहले दिन स्काउट गाइड्स को ध्वज शिष्टाचार के बारे में जानकारी दी गई। स्काउट गाइड्स शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य बबितारानी ने किया। शिविर के नोडल शिक्षक लालन सिंह और सह नोडल शिक्षिका संतोष कुमारी के निर्देशन में स्काउट-गाइड्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडेय और आईटी कॉर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर के पहले दिन में स्काउट-गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण, नियम एवं प्रतिज्ञा, टोली विधि, स्काउट-गाइड का परिचय, सैल्यूट, चिन्ह एवं संकेत सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के माध्यम से अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित एवं सेवाभावी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपंडित दीनदयाल कालेज में स्काउट-गाइड्स शिविर का शुभारंभ