ओलचिकी की वार्षिक परीक्षा रही शांतिपूर्ण
हिन्दुस्तान, घाटशिला
आदिवासी सोशियो कल्चरल एसोसिएशन (आसेका) द्वारा 21 से 23 अगस्त 2026 तक संथाली भाषा की वार्षिक परीक्षा पूर्वी सिंहभूम के चार केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया, और चैन से परीक्षा संपन्न हुई।

मुसाबनी। आदिवासी सोशियो कल्चरल एसोसिएशन ( आसेका) की ओर से 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक संथाली भाषा ओलचिकी की वार्षिक परीक्षा पूर्वी सिंहभूम के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए बीडीएसएल महिला कॉलेज कासीदा घाटशिला, दिशोम जहीरगढ़ कदमा, इतुन अखाड़ा बाघमारा तथा प्राथमिक विद्यालय पोटका 2 में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आसेका के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में असेका के पदाधिकारीयों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुआ। आसेका महासचिव दाखिन हांसदा, एजुकेशनल अध्यक्ष चंद्र मोहन सोरेन, बाबूलाल हांसदा, नारायण माहली आदि पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।


