नृत्य ने लुभाया तो भजनों को सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या में वार्षिक साईं बीरबल दास महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गायक जावेद एंड पार्टी ने सिंधी भजन गाए। महोत्सव में विभिन्न संतों ने एकता की अहमियत पर बल दिया। प्रमुख हस्तियों ने संतों का स्वागत किया और महिलाओं ने आरती कर पुष्प वर्षा की। बच्चों ने भक्ति नृत्य भी प्रस्तुत किया।

नृत्य ने लुभाया तो भजनों को सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
नृत्य ने लुभाया तो भजनों को सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

अयोध्या, संवाददाता। ‘मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे- डबरा वाले साईं आज आएंगे’ आदि भजनो से साई बीरबल दास का वार्षिक महोत्सव रीडगंज स्थित एक पैलेस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गायक जावेद एंड पार्टी ने सिंधी भजनो से संतो का गुणगान किया। महोत्सव में मध्य प्रदेश के शहर डबरा से आए श्रीचंद साहिब, लकी साई व शिव साईं ने सतसंग के माध्यम से श्रदालुओ को संदेश दिया कि सभी एक होकर एकता की माला में बंधे रहो। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि महोत्सव का संयुक्त संचालन सुरेश पंजवानी व ममता लखमानी ने किया। समाज के संतो साई महेश राम, साईं भावन दास, महंत गणेश दास, साईं सुरेन्द्र लाल, साईं महेंद्र लाल, कपिल साई मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मुखियागणों में ओमप्रकाश अंदानी, पवन जीवानी, भीमन दास, गिरधारी चावला, बूलचंद चुंगलानी, रोशन तोलानी,धर्मपाल रावलानी, सुनील रामानी,राजकुमार जीवानी, जगदीश वाधवानी, सुशील केशवानी,विजय लखमानी,धनेष बजाज व भाजपा युवा नेता अमृत चंदानी ने संतो का माला पहनाकर शाल ओढाकर स्वागत किया। महिलाओ ने संतो की आरती कर पुष्प वर्षा की। महोत्सव में साक्षी वासवानी के निर्देशन में बच्चों ने भक्तिमय नृत्य प्रस्तुत किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनृत्य ने लुभाया तो भजनों को सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु