छह सौ कैडेटों ने संभाली प्रशिक्षण की कमान, एनसीसी शिविर शुरू

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

चित्र परिचयः की कमान, एनसीसी शिविर शुरू सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा में 10 दिन चलेगा प्रशिक्षण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश ड्रिल, मैप रीडिंग, फ

छह सौ कैडेटों ने संभाली प्रशिक्षण की कमान, एनसीसी शिविर शुरू

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-168) का गुरुवार को को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसीना में शुभारंभ हुआ। नौ अक्टूबर तक चलने वाले शिविर में करीब 600 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल अनूप सिंह ने किया।डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर रितु राज सिंह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए सेना में सेवा की संभावनाओं के साथ ही उच्च चरित्र वाला जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और व्यक्तित्व विकास को एनसीसी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। साथ ही कैडेटों से शिविर में आयोजित प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र का अधिकतम लाभ उठाने और एनसीसी के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया।

शिविर के पहले दिन कैडेटों ने प्रातःकालीन शारीरिक प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद हथियार प्रशिक्षण के दौरान .22 राइफल के विभिन्न हिस्सों, कार्यप्रणाली और सुरक्षित संचालन की जानकारी दी गई। कैडेटों को राइफल संचालन का व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया। दिन के अंत में रोल कॉल के दौरान उपस्थिति की जांच के साथ आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों और शिविर अनुशासन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के आगामी दिनों में कैडेटों को ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, व्यक्तित्व विकास समेत विभिन्न सैन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के संचालन में एएनओ, पीआई स्टाफ और सिविलियन स्टाफ समन्वित रूप से जुटे हैं। इस दौरान एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर जगदीश यादव, लेफ्टिनेंट श्रीकांत प्रसाद, लेफ्टिनेंट मुकुल कुमार, द्वितीय अधिकारी पंकज कुमार चौधरी, महेंद्र मौर्या, सतीश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछह सौ कैडेटों ने संभाली प्रशिक्षण की कमान, एनसीसी शिविर शुरू