महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आम सभा में शामिल हुए विधायक समीर मोहंती

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया के जेएसएलपीएस कार्यालय में महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई जिसमें विधायक समीर कुमार मोहंती मुख्य अतिथि थे। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ताकि वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो सकें।

महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आम सभा में शामिल हुए विधायक समीर मोहंती

चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के चाकुलिया स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आमसभा में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने उपस्थित मातृशक्ति महिलाओं से संवाद किया और उन्हें सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जानकारी साझा की। साथ ही इन योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

विधायक ने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण से ही एक मजबूत समाज एवं समृद्ध झारखंड का निर्माण संभव है। महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी और उनके सामूहिक प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आम सभा में शामिल हुए विधायक समीर मोहंती