किसी भी पटाखा व्यापारी का उत्पीड़न शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

फायरवर्क्स वेलफेयर एसोसियेशन के संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल का सम्मान करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा।किसी भी पटाख

किसी भी पटाखा व्यापारी का उत्पीड़न शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

हाथरस। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि मोहसिन रज़ा, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, रजनीकांत माहेश्वरी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता रहे। जिसमें हाथरस सहित प्रदेशभर के दर्जनों पदाधिकारी व फायर वर्क्स कारोबारी शामिल हुए। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार हुआ। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल ने किया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मैं सभी पटाखा वालों के साथ हूँ। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी पटाखा दुकानदारों का उत्पीड़न व शोषण नहीं करने दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा कहा कि सभी पटाखा वाले मेरे परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों को जब भी उनकी आवश्यकता होगी। वे उनके साथ खड़े रहेंगे। विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पटाखा व्यापारियों की समस्याओं के साथ साथ व्यापार से जुड़े तथ्यों और जमीनी हकीकत को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा। जिससे व्यापारियों की समस्याओं का उचित समाधान निकाला जा सके। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि एफडीडब्ल्यूए को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि संगठन एवं उसके व्यापारियों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग करेंगे। अधिवेशन में एफडीडब्ल्यूए के महासचिव महेश गुप्ता, संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बरीश कुमार अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, रिजवान अहमद, वेद प्रकाश गुप्ता, दाऊ दयाल अग्रवाल, इमरान अली, सतीश चंद्र मिश्रा, सचिन अग्रवाल, तरुण मोटवानी, तोषित, प्रीत सिंह, किशन सूद, कोषाध्यक्ष रतन चौरसिया आदि रहे। एफडीडब्ल्यूए के अध्यक्ष हेमंत चांदना ने सभी अतिथियों व व्यापारियों का आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसी भी पटाखा व्यापारी का उत्पीड़न शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा