पूर्व सैनिक सेवा परिषद का वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक आमसभा हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की पेंशन, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की जमीन आवंटन में देरी और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश पर्यवेक्षक मनोज कुमार चौधरी ने समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व के सामने रखने का आश्वासन दिया। पुनर्गठन में नए पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद का वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन

सुपौल, एक संवाददाता पूर्व सैनिक सेवा परिषद बिहार के तत्वावधान में जिला पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक आमसभा जिला संरक्षक मेजर डॉ. शशिभूषण प्रसाद के आवास पर हुई। अध्यक्षता संरक्षक एवं प्रदेश पर्यवेक्षक मनोज कुमार चौधरी ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की पेंशन संबंधी समस्या, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सहरसा के लिए जमीन आवंटन में देरी, सैनिक हेल्प डेस्क के नियमित संचालन नहीं होने, जिला अनुश्रवण समिति में सैनिकों की भागीदारी तथा प्रमंडल स्तर पर ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक और बेहतर इंपैनल अस्पतालों की कमी पर चर्चा की गई। प्रदेश पर्यवेक्षक मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि इन समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को पटना में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद बिहार के बीच बैठक प्रस्तावित है। इसमें जिला कोर टीम के सदस्य भी शामिल होंगे। बैठक में बिहार के पूर्व सैनिकों को आरक्षण, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े अवसरों से वंचित रखने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल मिश्र के प्रस्ताव पर जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। ध्वनि मत से नायब सूबेदार ललन कुमार तांती अध्यक्ष, पूर्व हवलदार मिथिलेश कुमार झा उपाध्यक्ष, पूर्व सार्जेंट रमण कुमार सिंह सचिव और पूर्व ऑनरेरी लेफ्टिनेंट ज्योतेंद्र नारायण वर्मा कोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक डॉ. शशिभूषण प्रसाद ने सभी को सम्मानित किया और संगठन के विस्तार व सदस्यता अभियान पर जोर दिया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, गोविंद झा, मदन झा, सत्यनारायण यादव, सुरेंद्र झा, रामचंद्र साह, शिवशंकर चौधरी, विक्रम प्रसाद सिंह, रामलखन ठाकुर, राकेश कुमार सिंह, राम नारायण मंडल, धीरज कुमार सिंह, गंगा प्रसाद यादव, गणेश प्रसाद सिंह, शिव शंकर कुमार, अमरेंद्र कुमार और परमेश्वर मंडल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम से पूर्व नायब सूबेदार दयाकांत झा एवं पूर्व हवलदार सुशील कुमार सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपूर्व सैनिक सेवा परिषद का वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन