पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कार्यकारिणी घोषित
रविवार को पूर्व सैनिकों की वार्षिक बैठक में ब्रिगेडियर (सेवा निवृत्त) डॉ. भूवनैश चौधरी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। संरक्षक एसके सिंह सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह संगठन राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। सभी को राष्ट्रहित सर्वोपरि के लिए प्रयास करने की प्रेरणा दी गई।

पूर्व सैनिकों की रविवार को हुई वार्षिक बैठक में मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. भुवनेश चौधरी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संरक्षक एसके सिंह, परिषद के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह, महासचिव बलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, संगठन मंत्री भगवान सिंह वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम फौजदार, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. रमेश चन्द आदि को नियुक्त किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि पूर्व सैनिकों का यह संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक के घटक दल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। अतः सभी को राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से कार्य करना है।
बैठक की अध्यक्षता एस के सिंह पूर्व गोताखोर सुपरिंटेंडेंट तथा संचालन डॉ. रमेश चन्द पूर्व जेसीओ ने किया। इस अवसर पर बलबीर सिंह, राजेश, श्रीनिवास शर्मा, राजवीर, विजयपाल, भगवान सिंह, नेपाल सिंह, हरिओम, राजबहादुर, विक्रम सिंह, लाल चन्द कुशवाहा, ओमवीर सिंह, शिवगणेश, दिनेश, योगेश, उदयवीर आदि उपस्थित रहे।


