परिषदीय स्कूलों में होगा वार्षिकोत्सव, बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मंच
हिन्दुस्तान, संभल
संभल में परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेधावी बच्चों के साथ अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक विद्यालय को आयोजन के लिए पांच हजार रुपये का बजट मिलेगा।

संभल। परिषदीय विद्यालयों में अब वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। इसमें मेधावी बच्चों के साथ अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक विद्यालय को आयोजन के लिए पांच हजार रुपये का बजट मिलेगा, जिससे पुरस्कार, जलपान, टेंट और लाउडस्पीकर की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन की जियो-टैग तस्वीरें प्रधानाध्यापक को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी।


