एकल अभियान के आचार्यों का सम्मान
पश्चिमशरीरा के एक निजी गेस्ट हाउस में एकल अभियान के वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन समारोह हुआ। अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज के प्रतिनिधि विजय तिवारी ने आचार्यों के योगदान की सराहना की और कहा कि एकल अभियान शिक्षा के माध्यम से समाज में संस्कार और जागरूकता का आंदोलन है। कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ समाप्त हुआ।
पश्चिमशरीरा के एक निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को एकल अभियान वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज के प्रतिनिधि विजय तिवारी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर विजय तिवारी ने एकल अभियान से जुड़े समर्पित आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि एकल अभियान केवल शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, जागरूकता और राष्ट्रभक्ति का सशक्त आंदोलन है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले आचार्य राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं, जिनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
उन्होंने आचार्यों की निष्ठा, सेवा भावना एवं शिक्षा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही एकल अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और संस्कार पहुंचाने के इस महान प्रयास की निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। समापन समारोह में उपस्थित लोगों ने आचार्यों के कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्रहित में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।


